Uttar Pradesh Circle Rate 2024: यूपी में सर्किल रेट ऑनलाइन देखें @igrsup.gov.in

5/5 - (13 votes)
WhatsApp Channel पर जुड़े Join Now
Telegram Channel पर जुड़े Join Now
Instagram Join Now

Uttar Pradesh Circle Rate :- नमस्कार मित्रों आज के इस लेख में हम उत्तर प्रदेश सर्किल रेट 2024 लिस्ट आपको देने वाले हैं। मित्रों आपको इस बात से जरूर अवगत रहना चाहिए की यूपी सरकार द्वारा अगर आप किसी भी जमीन का क्रय विक्रय करते हैं तो यूपी गवर्नमेंट के तरफ से कुछ सर्किल दरें तय की गई है। सर्किल रेट एक तरह से सरकार के द्वारा संपत्ति खरीदे जाने पर लगाई जाने वाली टैक्स है। जो जमीन खरीदने बेचने के दौरान Stamp Duty शुल्क की गणना में उपयोग किया जाता है। हालांकि मित्रों उत्तर प्रदेश सर्किल रेट एक समान नहीं रहती है। सर्किल रेट आपके जमीन के स्थान वहां की बाजार की कीमत और हम जमीन किस उपयोग के लिए ले रहे हैं इसके ऊपर निर्धारित होता है। वही हम बात करें तो सर्किल रेट हर जिला के लिए अलग-अलग होते हैं।

आज के इस लेख में हम जानने वाले हैं सर्किल रेट क्या होता है, उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट सर्किल रेट क्या है, उत्तर प्रदेश में सर्किल रेट कैसे निर्धारित किया जाता है और Uttar Pradesh Circle Rate ऑनलाइन कैसे देखें

Uttar Pradesh Circle Rate

UP Apartment circle rate क्या है?

तो हम जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट सर्किल रेट क्या है और इसे कैसे निकाला जाता है। उत्तर प्रदेश सर्किल रेट की गणना इस  प्रकार कर सकते :- अपार्टमेंट का सर्किल रेट = जमीन के हिस्से का अनुपात x जमीन की लागत + फ्लैट एरिया x भवन की लागत + सामान्य क्षेत्र (कॉमन एरिया) x निर्माण लागत। इन सभी कारक के आधार पर आकलन  करके प्रॉपर्टी का Apartment circle rate निकाला जा सकता है।

यूपी में सर्किल रेट कैसे निर्धारित की जाती है?

Uttar Pradesh Circle Rate (Circle Rate) का निर्धारण विभिन्न क्षेत्रों और शहरों के आधार पर किया जाता है, और यह कुछ मुख्य कारणों पर निर्भर करता है:

  1. स्थान: सर्किल रेट का पहला और मुख्य कारण है स्थान। उत्तर प्रदेश में विभिन्न जिलों और शहरों के बीच सर्किल रेट विभिन्न हो सकते हैं। विक्रेता और खरीददार दोनों के स्थान के आधार पर यह निर्धारित किया जाता है।
  2. आपूर्ति और मांग: सर्किल रेट को आपूर्ति और मांग के मूल्यों के साथ बनाया जाता है। यदि कोई क्षेत्र आवश्यक आपूर्ति के रूप में माना जाता है और आपूर्ति कम है, तो सर्किल रेट अधिक हो सकता है।
  3. प्रतिष्ठितता: ऐसे क्षेत्रों में जहाँ कीमतें अधिक होती हैं और बहुत सी फास्ट डेवलोपमेंट हो रही है, सर्किल रेट अधिक होता है।
  4. सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियाँ: कुछ क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक उपलब्धियों के आधार पर सर्किल रेट को निर्धारित किया जाता है।
  5. उपयोग: कुछ क्षेत्रों में सर्किल रेट को जमीन के उपयोग के आधार पर निर्धारित किया जा सकता है, जैसे कि वाणिज्यिक, आवासीय, और औद्योगिक उपयोग।
  6. स्थानीय विकास: कुछ क्षेत्रों में अच्छे स्थानीय विकास के कारण सर्किल रेट को अधिक किया जा सकता है।

UP Circle Rate ऑनलाइन कैसे देखें?

उत्तर प्रदेश सर्किल रेट ऑनलाइन देखने के लिए स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा एक ऑफिशल पोर्टल लॉन्च किया गया है। आप इस पोर्टल की मदद से उत्तर प्रदेश सर्किल रेट ऑनलाइन अपने मोबाइल से देख सकते हैं। आपको नीचे उत्तर प्रदेश सर्किल रेट कैसे देखना है इसके बारे में सारी जानकारी विस्तार में मिल जाएगी।

  • सबसे पहले आपको स्टांप एवं रजिस्ट्री विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे हमने आपको बटन दे रखा है। आपको बस उसे बटन पर क्लिक करना है और आप स्टांप एवं रजिस्ट्री विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।

  • जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करते हैं आपके सामने कुछ ऐसा पेज खुल कर आ जाएगा जो कि हमने आपको नीचे फोटो में दिखा रखा है।
  • अब आपके सामने यहां पर जनपद का एक ऑप्शन आ रहा है जैसे ही आप जनपद पर क्लिक करेंगे आपके सामने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों की लिस्ट ओपन हो जाएंगे यहां पर आपको आपका जनपद सेलेक्ट कर लेना है।
  • जनपद सेलेक्ट करने के बाद आपको उप निबंधक कार्यालय सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा अंकित करें वाले प्लेस पर ऊपर दिया गया कैप्चा फिर कर देना है।
  • फिर मूल्यांकन सूची पर क्लिक कर देना है।
UP Circle Rate ऑनलाइन कैसे देखें?

जैसे ही आप मूल्यांकन सूची पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक पीडीएफ डाउनलोड होने का ऑप्शन आ जाएगा उसे पीएफ के अंदर आपको उत्तर प्रदेश सर्किल रेट देखने को मिल जाएगा।

उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों की लिस्ट जिनका सर्किल रेट ऑनलाइन देखा जा सकता है:-

Agra (आगरा)Aligarh (अलीगढ़)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)Amethi (अमेठी)
Amroha (अमरोहा)Auraiya (औरैया)
Auraiya (औरैया)Ayodhya (अयोध्या)
Azamgarh (आजमगढ़)Ayodhya (अयोध्या)
Bahraich (बहराइच)Baghpat (बागपत)
Banda (बाँदा)Balrampur (बलरामपुर)
Bareilly (बरेली)Bara Banki (बाराबंकी)
Bijnor (बिजनौर)Basti (बस्ती)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Budaun (बदायूँ)
Chandauli (चंदौली)Chitrakoot (चित्रकूट)
Deoria (देवरिया)Etah (एटा)
Etawah (इटावा)Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)
Fatehpur (फतेहपुर)Firozabad (फ़िरोजाबाद)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर)Ghaziabad (गाजियाबाद)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Gonda  (गोंडा)
Gorakhpur (गोरखपुर)Hamirpur (हमीरपुर)
Hathras (हाथरस)Hardoi (हरदोई)
Jalaun (जालौन)Hapur (हापुड़)
Jhansi (झाँसी)Jaunpur (जौनपुर)
Kanpur Dehat v (कानपुर देहात)Kannauj (कन्नौज)
Kasganj (कासगंज)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Kushinagar (कुशीनगर)Kaushambi (कौशाम्बी)
Lalitpur (ललितपुर)Kheri (खेरी)
Lucknow (लखनऊ)Mahoba (महोबा)
Mahrajganj (महाराजगंज)Mainpuri (मैनपुरी)
Mathura (मथुरा)Meerut (मेरठ)
Mau (मऊ)  Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Moradabad (मुरादाबाद)Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)
Pilibhit (पीलीभीत)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Prayagraj (प्रयागराज)Rampur (रामपुर)  
Rae Bareli (रायबरेली)  Saharanpur (सहारनपुर)
Sambhal (सम्भल)  Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Shamli (शामली)Shrawasti (श्रावस्ती)
Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)Sitapur (सीतापुर)
Sonbhadra (सोनभद्र)Sultanpur (सुल्तानपुर)
Varanasi (वाराणसी)Unnao (उन्नाव)

FAQ’s Circle Rate in UP 2024

उत्तर प्रदेश में जमीन का सरकारी रेट क्या है?

जमीन का सरकारी रेट उत्तर प्रदेश में सर्किल रेट के नाम पर अंकित किया जाता है। इसे ऑनलाइन देखने के लिए igrsup.gov.in पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

यूपी सर्किल रेट ऑनलाइन कैसे देखें?

उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद का सर्किल रेट ऑनलाइन देखने के लिए  स्टांप ड्यूटी शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस लेख में दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद का जमीन की सरकारी कीमत देख सकते हैं?

प्रॉपर्टी का सर्किल रेट कैसे निकाला जाता है?

किसी भी संपत्ति का सर्किल रेट एक कारक पर निर्धारित नहीं होता है। प्रॉपर्टी का वैल्यूएशन देखने के लिए प्रॉपर्टी का स्थान, उपलब्ध सुविधाएं, मार्केट वैल्यू, प्रॉपर्टी उपयोग उद्देश्य पर निर्भर करता है। इन सभी को मध्य नजर रखते हुए  सरकार द्वारा सर्किल रेट निर्धारित की जाती है।

यूपी में स्टांप ड्यूटी शुल्क कितना लगता है?

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदे जाने पर स्टांप ड्यूटी स्वीकृति में रियायत मिलती है। अभी उत्तर प्रदेश में स्टांप ड्यूटी शुल्क पुरुषों के नाम पर 7% और महिलाओं के नाम पर 6% निर्धारित है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए 1% अतिरिक्त देना होता है। 

यूपी का सर्किल रेट कैसे पता करें?

उत्तर प्रदेश में स्टांप शुल्क के आधार पर निर्धारित सर्किल रेट को ऑनलाइन देखने के लिए स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। ऑफिशल वेबसाइट पर होम पेज पर दिखाई दे रहे मूल्यांकन सूची पर करें। जनपद का चुनाव करते हुए आगे बढ़े अब जिस का सर्किल रेट देखना चाहते हैं वह सूची दिखाई देगी।

WhatsApp Channel पर जुड़े Join Now
Telegram Channel पर जुड़े Join Now
Instagram Join Now

Leave a Comment